स्वादिष्ट चिकन करी रेसिपी (Chicken Curry)
सामग्री
1 किलो चिकन4 हरी मिर्च
1 अदरक
1 लहसुन की कली
2 टमाटर
2 प्याज
1 कप पानी
1 कटोरी दही
1 टी स्पून हरा धनिया
1/2 टी स्पून लालमिर्च
1/2 टी स्पून हल्दी
1/2 टी स्पून गरम मसाला
2 टी स्पून धनिया पत्ता
2 टी स्पून तेल,
नमक (स्वादानुसार)
चिकन करी बनाने की विधि (Chicken Curry Recipe)
1. चिकन करी का मसाला तैयार करने के लिए पॅन में तेल गरम करें। 2 प्याज लें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च गरम तेल में डालकर थोड़ा फ़्राय करें और पीस लें। इसके बाद आप टमाटर को अच्छी तरह धोकर इसे भी पीसकर रख लें। तो यह तैयार हो गया आपका चिकन का मसाला।
2. चिकन करी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे तरीकेसे से धो लें। इसके बाद एक कड़ाही या फ्राइंग पॅन में थोड़ा-सा तेल डालें और तेल के अच्छे से गरम होने के बाद इसमें चिकन को डाल दें।
3. अब चिकन के साथ ही आप फ्राइंग पॅन में दही डालें। हल्की सी हल्दी और नमक डालें। (इससे चिकन में फीकापन नहीं रहेगा।) चिकन में दही डालने के बाद आप इसे तब तक फ़्राय करें, जब तक कि दही पूरी तरह से ड्राय न हो जाए। जब तक चिकन में दही सूखता है, तब तक आप एक अलग पॅन में तेल डालें।4. तेल के गरम होने के बाद इसमें आप खड़ा गरम मसाला डालें और प्याज, अदरक, लहसुन से तैयार पेस्ट और टमाटर की प्यूरी को इसमें डालकर पकाएं, साथ ही लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें। अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं, तो इस हिसाब से आप लालमिर्च को करी में डाल सकते हैं।
5. अब मसाले को तब तक अच्छे से पकाएं, जब तक कि वह अच्छी तरह से पक न जाए यानी कि जब तक तेल न छोड़े। अगर आप मसाले को अच्छे से नहीं पकाते हैं, तो इसकी महक आपकी चिकन करी के स्वाद को कम कर सकती है।
6. मसाले के अच्छी तरह से पकने के बाद इसमें आप पहले से फ़्राय कियाहुआ चिकन डाल दें और मसालों के साथ इसे थोड़ा पका लें। 1 कप पानी को हल्का-सा गरम करके इसमें डालें और आखिरी में इसमें हरे धनिये की पत्ती डालें।
7. लीजिए तैयार है चिकन करी। इसे नान
या रोटी के साथ परोसे और चिकन करी डिश का आस्वाद लें|

0 टिप्पणियाँ