वेज बिरयानी का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. तमाम सब्जियों और मसालों के साथ बनाई गई बिरयानी स्वाद में लाजवाब होती है.साथ ही यह हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है. अगर आप अपने लंच को कम समय में तैयार करना चाहते हैं, तो ‘वेज बिरयानी’ आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान होता है और इस में प्रयोग होने वाले ज्यादातर सामान आपको अपनी किचन में मिल जाएंगे. एक बार जब आप इसे खाएंगे, तो इसके स्वाद की महीनों तारीफ करेंगे. आज आपको वेज बिरयानी बनाने की आसान विधि बता रहे हैं.



सामग्री

2 कप उबले हुए चावल
3 कप मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
1/4 लहसुन (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच नींबू का रस
1/2 हरा धनिया
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच बिरयानी मसाला
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)


वेज बिरयानी बनाने की विधि (Veg Biryani Recipe)

1. सबसे पहले सभी सब्जियों, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें. इसके बाद आप गैस पर कड़ाही (Frying Pan) रखकर थोड़ा तेल डालकर गर्म करें.

2. तेल गरम होने के बाद आप इसमें जीरा डालें. फिर इसमें प्याज, लहसुन डालकर कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अब आप इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और कुछ देर तक फ़्राय करें.

3. इसके बाद कड़ाही में धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और अन्य सभी मसाले डाल दें. कुछ देर के बाद आप इसमें से थोड़ा मिक्सचर निकालकर कटोरी में रख लें.

4. अब इसमें उबले हुए थोड़े चावल डालें और ऊपर से कटोरी में रखा हुआ सब्जियों का मिक्सचर डाल दें. फिर बचे हुए चावल डालें और इसे ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं.

5. अब इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करें, इसके बाद हरा धनिया डालें. अब आपकी वेज बिरयानी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.