पनीर लबाबदार रेसिपी (Paneer Lababdar Recipe in hindi)

घरमे में जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो पनीर की सब्जी को बहोत पसंद किया जाता है। अगर आप पनीर में कोई स्वादिस्ट, मसालेदार ग्रेवी वाला डिश बनाना चाहते हैं तो पनीर लबाबदार डिश (Paneer Lababdar) एकबार ट्राई कर सकते है। पनीर लबाबदार एक ऐसे टेस्टी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे पोषण से भरपूर नरम पनीर को मसालेदार टमाटर और क्रीम की ग्रेवी में मिलाकर तैयार किया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए निचे दिये गये विधि का अनुकरण कीजिये।


पनीर लबाबदार रेसिपी बनानेकी सामग्री

200 ग्राम पनीर (टुकड़े में कटा हुआ)
50 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
2 टमाटर (कटा हुआ)
1 प्याज (कटा हुआ)
1 टुकड़ा अदरक
6 कली लहसुन
3 हरी मिर्च
2 छोटी इलायची
4 लौंग
1 टुकड़ा दालचीनी
1/4 चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ा चम्मच क्रीम
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
15 काजू
3 बड़े चम्मच तेल या बटर
1/2 चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
नमक स्वादानुसार

पनीर लबाबदार बनाने की विधि (Paneer Lababdar Recipe)

1. कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। अब उस  गरम तेल में अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और काजू डालकर मिलाएं और चम्मच चलाते हुए दो से तीन मिनट तक फ्राई कर लें या भून ले ,

2. फिर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं। 5 मिनट के बाद चलाएं और गैस बंद करके ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे ग्राइंडिंग जार में निकालकर थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें।

3. अब फिर से कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें, तेल गरम हो जाने के बाद गैस की आंच मध्यम रखें और अब उसमें छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी और जीरा डालकर फ्राई कर लें। फिर उसमे पिसा हुआ पेस्ट डालकर मिक्स कीजिये।

4. हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर मिला लें। अब इसे तब तक चलाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए।

5. अब उसमे  1 कप पानी,  एक चम्मच क्रीम, कद्दूकस किया पनीर ,कसूरी मेथी मिलाएं और अछेसे मिक्स करे। अब उसमे पनीर के टुकड़े (कटाहुआ पनीर ) मिलाकर पांच  मिनट धीमी आंच पर पकाए और गैस बंद कर दें। अब आपकी टेस्टी पनीर लबाबदार डिश तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ