आम का ज्यूस (Mango Juice Recipe)

आम फलोंका राजा है जिसे सब पसंद करते है गर्मियोंके मौसम में आम आसानीसे मिल जाते है. आम का ज्यूस (Mango Juice) शरीर ही नहीं दिल और दिमाग दोनों को ठंडक पहुंचाता है. सामान्यतया हम बोतलबंद आम का रस बाजार से लाकर पीते ही हैं, लेकिन इनमें आम की मात्रा कम होती है, और इसमें कृत्रिम (artificial) कलर और प्रिजरवेटिव्स भी रहते हैं. आईये हम बनाते है नैसर्गिक कलर और बिना प्रिजरवेटिव से बना आम का ज्यूस (Mango Juice)


सामग्री

·       पका हुआ आम - 1 ( 300 ग्राम)

·         नींबू - 1

·         चीनी -1/2 कप चीनी (100 ग्राम)

·         बर्फ के क्यूब्स - 1 कप


विधि - How to make Mango Juice

1. पके हुये आम को धोइये, छीलिये और पल्प निकाल लीजिये. पल्प को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए ताकि ये अच्छे तरह से पिस सके. पल्प और चीनी को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये.

2. नींबू का रस प्याले में निचोड़ लीजिए. मिक्सर जार में चीनी-पल्प के मिश्रण में  नींबू का रस और बर्फ के क्यूब्स डालिये और एक बार फिर से अच्छी तरह फैंट लीजिये.

3. 2-3 ग्लास ठंडे पानी के डालिये और फिर से फैंट लीजिये. आम का शर्बत तैयार है. शर्बत को गिलास में डालकर सर्व कीजिए

4. 4-5  ग्लास आम का ज्यूस आम का ज्यूस बनाने के लिए बिना रेशे वाले आम अच्छे रहते हैं. अगर रेशे वाले आम हो, तो आम के शर्बत को छानकर सर्व करें.

सावधान - अगर आप बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद आम के जूस (Mango Juice) का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं. कंज्यूमर एजुकेशन रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए शोध में चौंकाने वाला तथ्य सामने आए हैं. आम के रस में उच्च स्तर के पोषक तत्व और चीनी होती है, जो आपको बीमार कर सकती है. बाजार में बिकने वाले आम के रस का स्वाद जितना अच्छा होता है, वो उतना हानिकारक भी होता है. अगर आप बाजार में नामी ब्रांड के आम के जूस का सेवन कर रहे हैं, तो आपको खास तौर से सतर्क रहने की जरूरत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ