सुरमई फिश करी रेसिपी जो खाने में बहुत ही टेस्टी बनती है. और घर पर भी हम आसानी से बना सकते है. सुरमई का बहुत ही अच्छा एक फ्लेवर होता है. इसे किंग फिश सीर फिश के नाम से भी जाना जाता है. सुरमई फिश फ्राई भी बहुत अच्छी बनती है.सुरमई फिश अलग अलग साइज़ की आपको मिल जाएगी. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है | तो शुरू करते है सुरमई फिश करी रेसिपी (Surmai Fish Curry Recipe)


सामग्री

  • सुरमई फिश
  • ७ - ८ मेथी दाने
  • १ मध्यम साइज़ टमाटर कटा हुआ
  • ८ - १० कड़ीपत्ता
  • १ टुकड़ा गिला नारियल
  • ७ - ८ लहसुन की कलि
  • ३ हरी मिर्च
  • १/२ कप हरा धनिया
  • नमक स्वाद अनुसार
  • १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर
  • १ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १ टीस्पून धनिया जीरा पाउडर
  • ४ - ५ कोकम
  • २ बड़े चम्म्च्च तेल

सुरमई फिश करी बनाने की विधि (Surmai Fish Curry Recipe)

  1. सबसे पहले सुरमई मछली धोकर साफ करलेंगे.  नारियल हरी मिर्च हरा धनिया और लहसुन को धोकर पिस लेगे और पेस्ट बना लेगे.
  2. अब एक पैन गरम करेगे और तेल डालेगे. तेल गरम होने के बाद मेथी के डेन और कड़ीपत्ता डालेगे साथ में पिसा हुआ नारियल का पेस्ट डालेगे और आधा मिनट के लिए भुन लेगे.
  3. अब पाउडर मसाले और नमक डालेगे मिक्स करेगे साथ में आधा कप पानी डालेगे और कटा हुआ टमाटर डालेगे और मिक्स कर लेगे और तेल छुटने तक high फ्लेम पर भुन लेगे.
  4. अब आधा कप पानी डालेगे और मिक्स कर लेगे और ढक्कन ढककर ४ से ५ मिनट मध्यम आंच पर पकने देगे. टमाटर अच्छी तरह से गल गए है और मसाला भी अच्छे से भुन चूका है. ढक्कन खोलकर आधा मिनट के लिए अच्छे से भुन लेगे.
  5. अब सुरमई मछली डालेगे और १ गिलास पानी और कोकम के टुकड़े डालेगे और हलके हटो से मिक्स कर लेगे. अब ढक्कन ढककर ४ से ५ मिनट के लिए high फ्लेम पर पकने देगे. फिर गैस बंद कर लेगे.
           सुरमई फिश करी बनकर तैयार है. आप इसे चावल की रोटी या चावल के साथ परोसे.