नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके साथ पालक पनीर बनाने की रेसिपी (Palak Paneer Recipe) शेयर कर रहें है। पालक पनीर (Palak Paneer )की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, अगर आपके घर पर मेहमान आए है तो आप उन्हें भी यह रेसिपी बनाकर जरूर खिलाएं। तो चलिए पालक पनीर बनाना शुरू करते है
पालक पनीर बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम पालक
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 250 ग्राम पनीर
- एक चौथाई कप तेल
- 1 तेजपत्ता
- आधा चम्मच अदरक लहसून का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- नमक (स्वादानुसार )
- 2 चम्मच कुकिंग क्रीम
- आधा चम्मच गरम मसाला
पालक पनीर बनाने की विधि – palak paneer banane ki vidhi
- इस रेसिपी को बनाने के लिए हम पहले पालक को अच्छे से धो लीजिये। अब एक बर्तन लेंगे और उसमें दो ग्लास पानी डाल देंगे।
- जब पानी उबल जाएगा तब हम इसमें आधा चम्मच नमक डाल देंगे।नमक डालने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे और इस पानी में पालक डाल देंगे।
- पालक को हमें पानी में पकाना नहीं है। लेकिन ऐसा करने से पालक का रंग बहुत अच्छा आएगा और सब्जी स्वादिष्ट बनेगी।
- पालक को हम 2-3 मिनट तक इसी पानी में पड़ा रहने देंगे।
- 3 मिनट बाद हम पालक को पानी से निकाल लेंगे और ठंडे पानी में डाल देंगे।
- पालक को हमें 1 मिनट तक ठंडे पानी में रखना है और बाद में हम इसे निचोड़कर मिक्सी जार में डाल लेंगे। पालक की हम प्यूरी बना लेंगे।
- अब हम पनीर लेंगे और इसे बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। अब हम एक कड़ाही लेंगे और इसमें तेल डाल देंगे।
- जब तेल गर्म हो जाएगा तब हम इसमें तेजपत्ता और जीरा डाल देंगे।
- जब जीरा भून जाएगा तब हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल देंगे।जब प्याज सुनहरा हो जाएगा तब हम इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे।
- इस पेस्ट को हम 1 मिनट तक भून लेंगे। अब हम आंच को धीमा कर लेंगे और इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल देंगे।
- इस मसाले को हम आधी मिनट तक भून लेंगे और फिर इसमें पनीर डाल देंगे।
- पनीर को मसाले में 1 मिनट पकाने के बाद हम इसमें पालक की प्यूरी डाल देंगे।
- अब हम इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे।
- इसे हमें 5 मिनट तक पका लेंगे। 5 मिनट बाद हम इसमें 1 कप पानी डाल देंगे।
- पानी डालने के बाद हम इसमें कुकिंग क्रीम डाल देंगे। अब हम इसे 5 मिनट तक और पका लेंगे।
- 5 मिनट बाद हम इसमें गरम मसाला डाल देंगे।
- गरम मसाला डालने के बाद हम इसे 1 मिनट पका लेंगे। 1 मिनट बाद हमारा पालक पनीर बिल्कुल तैयार हो गया।
- अब हम इस में एक चम्मच बटर डाल देंगे। इससे इसका टेस्ट और भी अच्छा आएगा।
- पालक पनीर बनकर बिल्कुल तैयार है। आप इसे नाॅन के साथ या रोटी के साथ खाएं। इसका टेस्ट बहुत अच्छा आने वाला है।
0 टिप्पणियाँ