गेंहू का आटा – 1 कप
मैदा – 1 कप
हल्दी पाउडर -1/4 छोटा चम्मच
नमक – 1 चुटकी
तेल – 2 छोटे चम्मच
चना दाल – 1 कप
गुड़ – 1 कप
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
तेल – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जायफल पाउडर– 1 छोटा चम्मच
घी
पूरन पोली बनाने कि विधि (Puran Poli Recipe)
मैदा – 1 कप
हल्दी पाउडर -1/4 छोटा चम्मच
नमक – 1 चुटकी
तेल – 2 छोटे चम्मच
चना दाल – 1 कप
गुड़ – 1 कप
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
तेल – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जायफल पाउडर– 1 छोटा चम्मच
घी
पूरन पोली बनाने कि विधि (Puran Poli Recipe)
1. पूरन पोली बनाने के लिए बड़ी थाली ले उसमें एक कप मैदा डालें और एक कप गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरहसे मिक्स कीजिये।
2. 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी नमक और 2 टीस्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. अब उसमे जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर नरम आटा तैयार कर लें।
4. आटे पर थोडासा तेल लगाकर कोट करें और इसे 15 मिनट के लिए रख दें।
5. 1 कप चना दाल लें, और अच्छी तरह धो लें।
6. कुकर को आंच पर रखें, उसमें 4 कप पानी, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1/4 टीस्पून तेल डालें और उबालें।
7. चना दाल को धोकर ढक्कन बंद करें, और एक सीटी आने तक इसे तेज आंच पर पकाएं।
8. एक सीटी होने पर गैस को थोड़ा कम या धीमा कर दें और धीमे आंच पर 6-7 सीटीया होने तक पकाएं.
9. 6-7 सीटी होने के बाद गैसको बंद कर दें और चना दाल को छलनी से छान लीजिए.
10. एक पैन गैस पर रखें, उसमें 1 टीस्पून तेल, पकी हुई दाल और 1 कप पिसा हुआ गुड़ डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ।
11. यह जांचने के लिए कि पूरन पूरी तरह से पक गया है,इसे देखने के लिए पूरन में स्पैचुला डालें; अगर कलछी(स्पैचुला) नीचे नहीं गिरती है तो इसका मतलब है कि पूरन पूरी तरह से पक गया है।
12. आंच बंद कर दें,और स्वाद के लिए 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर और 1/4 टीस्पून जायफल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
13. तैयार पूरन को छलनी की सहायता से छान लें।या मिक्सर में बारीक़ पीस ले .
14. आटे को चैक कीजिए और आटे से छोटी-छोटी लोईयां तैयार कर लीजिए.
तैयार पूरन के छोटे-छोटे गोले बना लें।
15. आटेके लोई को मैदा में लपेट कर फैलाइये और कटोरी का आकार दीजिये.
16. अब उसमे पुरन का स्टफिंग बॉल डालें और इसे चारों तरफ से बंद कर दें।
17. इसे आटे से कोट करें और इसे मध्यम मोटाई में बेल लें।
18. एक तवा गॅस पर रखें और थोड़ा गरम करें।
19. तैयार पूरन पोली को तवे पर रखें और थोड़ा सा सेक लें।
20. कुछ देर बाद दोनों तरफ घी लगाकर सुनहरा होने तक सेक लीजिये ।
21. पूरन पोली के सुनहरा होने के बाद, इसे एक प्लेट में निकाल लें और अगली पूरन पोली को इस तरह से सेक लें।
अब आपकी पूरन पोली पूरी तरह से तैयार है, और आप इसका आनंद ले सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ