एक सुगंधित और स्वादिष्ट, चिकन दम बिरयानी सभी भारतीय घरों में एक पसंदीदा रेसिपी है। इसे मसालेदार प्याज़ और रायते के साथ खाना पसंद किया जाता है । इसे परिवार के सभी सदस्य पसंद करते है।
बिरयानी का इतिहास (History of Biryani) :-बिरयानी फ़ारसी शब्द ‘बिरियन’ से लिया गया है जिसकी उत्पत्ति फारस में हुई थी. बिरयानी को भारत के भीतर हर 100 मील पर भिन्न तरीके से तैयार किया जाता है। प्रत्येक व्यंजन की भिन्नता अपने क्षेत्र के मुताबिक बदलती जाती है। कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे अधिकांश क्षेत्रों में दक्षिण में, बिरयानी आमतौर पर “जीरा सांबा चावल” नामक छोटे अनाज चावल का उपयोग करके बनाई जाती है। लेकिन भारत के उत्तरी हिस्सों में बिरयानी अनिवार्य रूप से “बासमती” नामक लंबे अनाज वाले चावल का उपयोग करके बनाई जाती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस क्षेत्र या शैली की है, किसी भी बिरयानी का स्वाद बस स्वादिष्ट होता है।
हमारा मन जब भी बिरयानी खाने के लिए होता है तब हम क्या करते हैं? तब हम रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों पर जाकर खाना पसंद करते हैं या फिर हम सवाल पूछते रहते हैं की चिकन बिरयानी कैसे बनाएं? आज हम इन्हीं सवालों के जवाब में घर पर चिकन बिरयानी बनाएंगे। आप इस चिकन बिरयानी को घर पर बनाना सीख जाते हैं तो आप कभी भी रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों पर जाकर खाना भूल जाएंगे। और यह सवाल करना भी भूल जाएंगे। आप इस चिकन बिरयानी रेसिपी को एक बार अपने घर पर जरूर बनाएं, यह बिरयानी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएंगी.
सामग्री
चिकन बिरयानी बनाने कि विधि (
1. बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को दो-तीन पानी से अच्छी तरह धो लें और अलग प्लेट में निकाल कर रख दें.
2. अब बासमती चावल को भी धोले और 30-40 मिनट के लिए पानी में भिगोने के लिए रख दें.
3. अब एक कटोरे में चिकन के पीस डाले और इसमें नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट, दही, हरी इलायची 4 -5, दालचीनी टुकड़ा दो, काली इलायची 2, काली मिर्च 10,लवंग 8-10, तेजपत्ता, जायफल थोड़ीसी, जावित्री एक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया आधा, पुदीना पत्ता आधा, एक चम्मच देसी घी डालें और इसे अच्छी तरह मिला दें और 30 से 40 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें.
4. जब तक हमारा चिकन मैरिनेट हो रहा है तब तक हम बिरयानी बनाने की तैयारी करते हैं. अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब कटी हुई प्याज डालें और इसे सुनहरा होने तक भुने। सुनहरा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल कर रखदें।
5. अब चिकन मैरिनेट हो चुका है आप एक डीप वाला बर्तन ले बिरयानी बनाने के लिए और इस बर्तन में तेल डालकर गरम करें जब तेल गरम हो जाए तब इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डाले और इसके ऊपर आधी फ्राई की हुई प्याज डालें और मिलाते हुए अच्छे से चम्मच से मिलाते हुए पकाएं हमें इसे तब तक पकाना है जब तक चिकन नरम ना हो जाए और ग्रेवी सुख के गाड़ी ना हो जाए.
6. जब तक हमारे मसाले पक रहे हैं तब तक हम चावलो को पका लेते हैं, चावल पकाने के लिए एक बर्तन में 2-3 लीटर पानी डाले और इसमें हरी इलायची 4 -5, शाहजीरा 1 चम्मच, दो दालचीनी टुकड़ा, काली इलायची, काली मिर्च, जायफल, जावित्री 1, लवंग 8 -10,स्वादानुसार नमक डालकर उबाल आने तक पकाएं।
7. जब उबाल आ जाये तब चावल डाले और हमें चावल को 70% से 80% तक पकाना है जब चावल अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें और चावलों में का पानी छानकर निकाल दे।
8. अब चिकन अच्छी तरह पक चुका है, मतलब पानी सोक चुका है और ग्रेवी गाड़ी हो चुकी है, अब इसमें धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें और इसे मिलादे और 1 मिनट तक पकाएं।
(तय समय बाद गैस बंद कर दें और 10-15 मिनट तक ढक्कन ना खोले, 10-15 मिनट बाद ढक्कन खोलेऔर परोसने वाले बर्तन में निकाले.)
·
500 ग्राम चिकन
·
500 ग्राम बासमती चावल
·
4 मध्यम साइज़ प्यास कटी हुई
·
अदरक लहसुन का पेस्ट दो चम्मच
·
दही एक कप
·
देसी घी दो बड़े चम्मच
· एक चुटकी जाफरान/ केसर (पानी में भिगो दें)
·
10-12 हरी इलायची
·
1 चम्मच शाहजीरा
·
4 दालचीनी
·
4 काली इलायची
·
15-20 कालीमिर्च
·
15-20 लोंग
·
1 तेजपत्ता
·
जायफल थोड़ी सी
·
जावित्री दो
·
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
·
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
·
1 चम्मच धनिया पाउडर
·
खाने का कलर (पानी में भिगोदे)
·
नमक (स्वादानुसार)
·
1 कटोरी हरा धनिया
·
1 कटोरी पुदीना पत्ती
·
2 बड़े चम्मच तेल
·
नींबू का रस एक चम्मच
·
1 छोटी चम्मच गरम मसाला
चिकन बिरयानी बनाने कि विधि ( Chicken Biryani Recipe)
1. बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को दो-तीन पानी से अच्छी तरह धो लें और अलग प्लेट में निकाल कर रख दें.2. अब बासमती चावल को भी धोले और 30-40 मिनट के लिए पानी में भिगोने के लिए रख दें.
3. अब एक कटोरे में चिकन के पीस डाले और इसमें नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट, दही, हरी इलायची 4 -5, दालचीनी टुकड़ा दो, काली इलायची 2, काली मिर्च 10,लवंग 8-10, तेजपत्ता, जायफल थोड़ीसी, जावित्री एक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया आधा, पुदीना पत्ता आधा, एक चम्मच देसी घी डालें और इसे अच्छी तरह मिला दें और 30 से 40 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें.
4. जब तक हमारा चिकन मैरिनेट हो रहा है तब तक हम बिरयानी बनाने की तैयारी करते हैं. अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब कटी हुई प्याज डालें और इसे सुनहरा होने तक भुने। सुनहरा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल कर रखदें।
5. अब चिकन मैरिनेट हो चुका है आप एक डीप वाला बर्तन ले बिरयानी बनाने के लिए और इस बर्तन में तेल डालकर गरम करें जब तेल गरम हो जाए तब इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डाले और इसके ऊपर आधी फ्राई की हुई प्याज डालें और मिलाते हुए अच्छे से चम्मच से मिलाते हुए पकाएं हमें इसे तब तक पकाना है जब तक चिकन नरम ना हो जाए और ग्रेवी सुख के गाड़ी ना हो जाए.
6. जब तक हमारे मसाले पक रहे हैं तब तक हम चावलो को पका लेते हैं, चावल पकाने के लिए एक बर्तन में 2-3 लीटर पानी डाले और इसमें हरी इलायची 4 -5, शाहजीरा 1 चम्मच, दो दालचीनी टुकड़ा, काली इलायची, काली मिर्च, जायफल, जावित्री 1, लवंग 8 -10,स्वादानुसार नमक डालकर उबाल आने तक पकाएं।
7. जब उबाल आ जाये तब चावल डाले और हमें चावल को 70% से 80% तक पकाना है जब चावल अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें और चावलों में का पानी छानकर निकाल दे।
8. अब चिकन अच्छी तरह पक चुका है, मतलब पानी सोक चुका है और ग्रेवी गाड़ी हो चुकी है, अब इसमें धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें और इसे मिलादे और 1 मिनट तक पकाएं।
(तय समय बाद गैस बंद कर दें और 10-15 मिनट तक ढक्कन ना खोले, 10-15 मिनट बाद ढक्कन खोलेऔर परोसने वाले बर्तन में निकाले.)
9. अब इसमें चावल की लेयर डालें, चिकन में चावल डालने पर ऊपर से पुदीना पत्ती, हरा धनिया पत्ती चारों ओर फैला दें, खाने का कलर का पानी आधे चावल में फैला दें,ज़ाफ़रान/केसर का पानी गोल आकर में डाले, घी फैलाते हुए चारो ओर डाले और थोड़ा सा चावल के ऊपर एक चम्मच तेल डालें और ढक्कन फिट लगा दे। अब आप मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए पकाये। अब गैस कि आंच को लो करें और 10-15 मिनट के लिए पकाएं।

0 टिप्पणियाँ