एक बड़ा थाल (परात)
२ कप ज्वारी का आटा
पाव कप बेसन (चनेका आटा)
पाव कप गेहू का आटा
बारीक़ कटी हुई एक प्याज
बारीक़ कटा हरा धनिया
२ चम्मच सफ़ेद तिल
पाव चम्मच हल्दी पावडर
पांच हरी मिर्च
आठ लहसुन कि कलिया
एक चम्मच जीरा
एक चम्मच अजवाइन
थोड़ा तेल या घी
डेढ़ ग्लास पानी
कॉटन का छोटा कपडा
थालीपीठ बनाने की ट्रेडिशनल रेसिपी Maharastriyan Talipeeth recipe in Hindi
1. थालीपीठ बनाने के लिए प्रथम हम उसका आटा तैयार करते है. एक बडेसे थाल में २ कप ज्वारी का आटा लेलो उसमे पाव कप बेसन याने चनेके आटे को (मिक्स) और पाव कप गेहू का आटा मिला लो. थालीपीठ बनाने के लिए हमने ज्वारी का आटा, बेसन का आटा और गेहू का आटा लिया है इसके आलावा आप बाजरी का आटा मकई का आटा कोईभी दाल को पीस कर उसका आटा भी ले सकते हो या फिर मल्टीग्रेन आटा भी ले सकते हो.
2. अब इस में हम बारीक़ कटी हुई प्याज और बारीक़ कटा हरा धनिया डालेंगे आप चाहे हो लौकी को पीस करके डाल सकते हो गाजर या कोई भी भाजी इसमें दाल सकते हो. इसमें हम २ चम्मच सफ़ेद तिल और पाव चम्मच हल्दी पावडर टेस्ट के मुताबिक नमक डालेंगे।
3.अब स्पेशल मसाला बनाने के लिए पांच हरी मिर्च, आठ लहसुन कि कलिया एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन को मिक्सी में या खलबत्ते में दाल कर दरदरा सा पीस ले और इसे आटे में मिक्स कर ले (इस रेसिपी में हमने मसाले कम डाले है आप चाहे तो मसाले थोड़े बढ़ा भी सकते है )
4. थालीपीठ थोड़ा नरम या सॉफ्ट बनाने के लिए आटे में थोड़ा तेल या घी मिला सकते हो. सभी चीजोंको बडेसे थाल में मिक्स करे उसमे थोड़ा पानी (डेढ़ ग्लास) डालकर आटा गूँदके तैयार कर लो.
5. अब चलिए थालीपीठ बना लेते है. थालीपीठ बनाने के लिए हमने कॉटन का छोटा कपडा ले लिया है आप चाहे तो बटर पेपर या सिल्वर फॉइल भी ले सकते हो. पानी में गिला करके कपडे को निचोड़ लेंगे क्युकी तवे पर थालीपीठ डालते समय आसानी हो.
6. कपडे को बड़े थाल में फैला लो और हाथ को थोड़ा पानी लगाओ। अब गुंदे हुए आटे का एक छोटा सा पेढा बनाए और उसे कपड़ेपर रख कर गोल आकर में उंगलियोंके दबाव से फैलाएंगे (रोटी या भाकरी बनाते समय जैसा गोल आकर में फैलते है वैसा) इसे आप अपने हिसाब से पतला या थोड़ा मोटा बना सकते है.
7. इसके बाद इसमें चार से पांच सुराग करेंगे ताकि इसे पकाते समय जब हम इन सुरगोंमे तेल डालेंगे तो ये अच्छी तरीकेसे फ्राई हो सके.
8. तवे को गैस पर धीमी आंच पर गरम करें, अब कपडे कि मदतसे इस कच्चे थालीपीठ को तवे पे फ्राई करने के लिए डालेंगे और कपडे को धीरेसे हटाएंगे.
9. अब थालीपीठ को थोड़ा तेल लगाएंगे और थालीपीठ के छेद किए हुए जगह में और किनारो पे तेल डालेंगे ताकि ये अछेसे फ्राई हो सके. अब इसे ढक कर धीमें आंच पर पकाएंगे.
10. २ मिनट के बाद इसे चेक करे ताकि निचेसे ये जले नहीं. अब इसे पलट ले और दूसरी साइड भी अछेसे फ्राई करके पका लें. इस साइड को भी २ मिनट के लिए पकने दे दोनों तरफसे थालीपीठ पकने के बाद इसी प्रक्रिया से बाकि बचे गुंदे हुए आटे के थालीपीठ बनाये।
11. अब बने हुए थालीपीठ को अचार, दही, ठेचा, चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ सर्व करें।
तो दोस्तों कैसी लगी ये आपको ये थालीपीठ की रेसेपी कमेंट करके आप अपने सुझाव दे सकते है.







0 टिप्पणियाँ