सिर्फ १५ मिनट में कुरकुरी और रसीली जलेबी मिलेगी दोस्तों और हलवाई जैसा टेस्ट मिलेगा। इसमें कोईभी चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर या फिर अरारोट का इतेमाल ना करके आज हम हलवाई जैसी टेस्ट वाली जलेबी बनाएंगे। तो आइये शुरू करते है आज की मजेदार और स्वादिस्ट रसेली जलेबी। इसे आप भी अपने घर में बना सकते है.
जलेबी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
चाशनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
एक छोटा पतेला या सॉस पॅन चाशनी बनाने के लिए
दो कटोरी चीनी (२५० ग्राम चीनी)
दो कटोरी पानी (चाशनी बनाने के लिए)
एक इलायची या थोड़ा इलायची का पावडर
छोटा आधा चमच केशर मिक्स कलर
बैटर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
बैटर बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल
एक कटोरी मैदा (१२५ ग्राम मैदा)
एक चम्मच घी (१० ग्राम घी)
एक इनो का छोटा सैशे या पैकेट (५ ग्राम इनो)
एक कटोरी पानी (बैटर बनाने के लिए )
जलेबी तलने के लिए तेल
केक पाइपिंग बैग या सॉस बॉटल
जलेबी बनाने की विधि (Jalebi Recipe Hindi )
(Jalebi Ki Chashni banane ki vidhi )पहले हम जलेबी की चाशनी बनाएंगे, एक छोटा पतेला (पतेला या बर्तन कि हाइट ज्यादा होनी चाहिए जिससे चासनी में जलेबी डूब जाये) या सॉस पॅन लीजिये उसे गरम करने के लिए गैस पर मध्यम आंच पर रखे उसमे दो कटोरी चीनी मिलाये उपरसे टेढ़ कटोरी पानी मिलाये स्वाद के लिए इसमें एक इलायची या थोड़ा इलायची का पावडर डालेंगे। इस मिश्रण को मिक्स होने दे और चम्मच से हिलाते रहे. इसमें थोड़ा केशर मिक्स कलर मिलाएंगे जिससे चाशनी को केशरी कलर आएगा और जलेबी भी इसी कलर कि बनेगी। आप चाहो तो इसमें केशर भी डाल सकते हो. एक उबाल आने तक चाशनी को पकाए और गैस बंद करें।
(Jalebi ka Batter banane ki vidhi) जलेबी का (घोल) बैटर बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल ले लीजिये इसमें एक कटोरी मैदा (१२५ ग्राम मैदा) डालेंगे ( चीनी और मैदे के कटोरी का साइज सेम होगा ) एक चम्मच घी (१० ग्राम घी) डालेंगे और एक इनो का छोटा सैशे या पैकेट (५ ग्राम इनो) फर्मेंटिंग के लिए डालेंगे। अब इन तीनो को (मैदा + घी+ इनो) अछेसे मिक्स करेंगे और ये बहुत हल्का हो जायेगा। अब इसमें हम थोड़ा पानी डालेंगे और फिर से पूरा मिश्रण मिक्स करेंगे (एक कटोरी पानी थोड़ा थोड़ा करके डालेंगे और मिश्रण को मिक्स करेंगे). थोड़ा थोड़ा करके पानी डाले और अछेसे फैटिये जिससे कमसे कम गुठलियों वाला बैटर बनेगा। (बैटर ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए
अब एक कढ़ाई या फ्राइंग पॅन को गैस पर हाई फ्लेम पर रखे उसमे तेल डालेंगे और तेल को गरम होने देंगे। (फ्राई करते समय जलेबी तेल में डूब जानी चाहिए उतना तेल आप ले लीजिये). बैटरको हम पाइपिंग बैग में डालेंगे (इस के लिए हम ग्लास में पाइपिंग बैग डालकर उसमे बैटर डालेंगे) आप इस प्रक्रिया के लिए आप सॉस बॉटल या प्लास्टिक कौन भी ले सकते हो.
अब जलेबी तलने के लिए गरम गरम तेल में पाइपिंग बैग से या सॉस बॉटल से बैटरको दबाके गोल गोल जलेबिया तलने के लिए डालेंगे। अब तेल ज्यादा गरम हो जाये तो गैस माध्यम आंच पर ले अये जलेबी को चिमटे से चेक करे के जलेबी कुरकुरी बानी है के नहीं (आप चाहे तो जलेबी को ज्यादा कुरकुरी बनाने के लिए ब्रॉउन कलर होने तक तल सकते हो) कुरकुरी तलीहुई जलेबी को तुरंत चासनी में डूबाये जिससे जलेबी चाशनी को सोख ले, (५ मिनट तक जलेबी को चासनी में डुबाना चाहिए जिससे जलेबी अच्छी बनेगी। लो बनगई घरपर बानी ज्यूसी और स्वादिस्ट जलेबी इसे आप अपने फॅमिली और मेहमानोंको खिलाये
(बची हुई चासनी को गेहू का आटा मिलाये उसमे हलकी सौफ मिलाये और तवेपर चिली जैसे सेक लीजिये ये बहोत टेस्टी लगेंगे)






0 टिप्पणियाँ