आज हम मैगी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरह से झटपट मैगी बनाकर बच्चों को परोसिए बच्चे खुशी से खाएंगे। यदि आपके घर में मैगी पड़ी है और हल्की-फुल्की भूख हो और कुछ समझ ना आए तब आप भी मैगी बना कर खा सकती है। तो चलिए देर ना करते हुए maggi recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं।
मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने के लिए सामग्री
2 पैकेट मैगी
1 बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 टेबल स्पून बारीक कटी फ्रेंच बीन्स
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 टेबल स्पून मटर
मैगी मसाला – 2 पाउच
तेल
मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने की विधि Mix Veg Masala Maggi Recipe In Hindi
1. मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें 2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें.
2. पानी में आधा चम्मच तेल भी डाल दें जिससे मैगी कड़ाही में न चिपके. अब कटे हुए प्याज, टमाटर, हरे मटर के दाने और फ्रेंच बीन्स को पानी में डाल दें और इसे 6-7 मिनट तक उबलने दें. जब पानी अच्छे से उबलने लगे और सब्जियां नरम पड़ जाएं तो तय समय के बाद इस पानी में मैगी डाल दें.
3. मैगी डालने के बाद स्पून की मदद से सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें. ध्यान रखें कि मैगी तब ही डालना है जब प्याज और अन्य वेजिटेबल्स नरम पड़ जाएं.
3. मैगी डालने के बाद स्पून की मदद से सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें. ध्यान रखें कि मैगी तब ही डालना है जब प्याज और अन्य वेजिटेबल्स नरम पड़ जाएं.
4. अब मैगी में मसाला डाल दें और उसे चम्मच की सहायता से अच्छे से मिला दें. अब मैगी को लगभग 5 मिनट के लिए और पकने दें. आप चाहें तो अपने स्वाद के हिसाब से इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं. इस दौरान मैगी चलाते रहें.
5. अब गैस बंद कर दें. बच्चों की फेवरेट मिक्स वेज मसाला मैगी बनकर तैयार हो चुकी है.

0 टिप्पणियाँ