बचे हुए चिकन की क्वेसाड़ीला डिश leftover Chicken Quesadilla recipe in Hindi

बहुत बार खाने के बाद भी चिकन बच जाता है आज हम बचे हुए चिकन का उपयोग करके एक आसान और स्वादिष्ट रेसेपी बनाएंगे ! मैक्सिकन स्टार डिश केसाडिला का एक मुंहमें पानी ला देने वाली आसान डिश है, जिसे आप घर पर आज़मा सकते हैं.


लेफ्टओवर चिकन केसाडिला की सामग्री
बचे हुए चिकन (बोनलेस)
1 टेबल स्पून खाना पकाने का तेल
1 टेबल स्पून लहसुन और अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
10 gms प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
15 gms टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
15 gms शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1/4 टेबल स्पून नींबू का रस
1 टेबल स्पून ताजा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
1/4 टेबल स्पून चाट मसाला
1/4 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
30 ग्राम मोत्ज़ारेला चीज़, कद्दूकस
2 टेबल स्पून मक्खन
2 टेबल स्पून बिना अंडे वाले मेयोनीज
1 टेबल स्पून पिज्जा पास्ता
सॉसस्वादानुसार नमक

लेफ्टओवर चिकन केसाडिला बनाने की वि​धि leftover Chicken Quesadilla recipe in Hindi

1.लेफ्टओवर चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लें.
2.एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हुई लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालें और तेज़ आंच पर 30 सेकंड के लिए भूनें.
3.प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च डालें और इसे 4-5 मिनट तक सेकें. गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें, चिकन डालें, 2 मिनट तक पकाएं.
4.इसमें पिज्जा पास्ता सॉस डालें और इसे धीमी आंच पर तब तक सेंकें जब तक तेल मसाला अलग न हो जाए.
5.इसमें नमक और काली मिर्च, नींबू रस डालें. ऊपर से धनिया भी डालें.
6.बची हुई रोटी के आधो हिस्स पर मेयोनीज डालें और बाकी मिश्रण, चाट मसाला, कसा हुआ मोज़ेरेला चीज़ डालें.
7.रोटी के आधे हिस्से को मोडें और मक्खन लगाएं.
8.एक नॉन-स्टिक तवे पर रोटी के दोनों किनारों को सेकें.
9.टमाटर केचअप के साथ सर्व करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ