अंडा बिरयानी (Egg Biryani) एक लोकप्रिय भारतीय डिश है। यहा अपने अनोखे स्वाद के काराण पुरे विश्व भर में सदियों से जाना जाता है। इस डिश के लोकप्रिय होने का सबसे प्रमुख़ करना यह है की यह डिश बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है।अंडा बिरयानी को पूर्ण रूप से बनने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है।

बिरयानी चाहे वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन इसका स्वाद और इसकी महक ही आपकी भूख बढ़ाने के लिए काफी है। जो लोग नॉन वेजिटेरियन बिरयानी कम और वेजिटेरियन बिरयानी ज्यादा पसंद करते हैं उनके लिए अंडे की बिरयानी सबसे बेस्ट option होता है। इस बिरयानी का स्वाद आपको दोनों स्वाद को पूरा कर देता है। इसे आप अपने घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। हैदराबादी एग बिरयानी बनाने की रेसिपी बहुत की आसान है। इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये हम आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं। इसे बनाने का सही तरीका जान लीजिए क्योंकि इसे बनाने का तरीका सही नहीं होगा तो इसका स्वाद भी अच्छा नहीं लगेगा।Egg बिरयानी कई तरह से बनायी जाती है। अंडों को ऊबालकर या आप फ्राइ करके भी अंडा बिरयानी बना सकती हैं। इसे कैसे बनाना है आइए जानते हैं।

अंडा बिरयानी बनाने की सामग्री
200 ग्राम बासमती चावल
3 उबले हुए अंडे
1/4 चम्मच खाने वाला रंग
100 ग्राम दही
1/4 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच या स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच चिकन मसाला
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच अजीनोमोटो
1 नींबू (रस निकाल लें)
100 ml दूध-
50 ग्राम प्याज (तला हुआ)
10-12 पुदीना पत्ते
1/4 चम्मच सौंफ
2-3 लौंग
एक टुकड़ा दालचीनी
1 चुटकी शाह जीरा
2 इलायची
1 चम्मच अदरक पेस्ट
2 चम्मच देसी घी
1/4 चम्मच जीरा
थोड़ा सा ताजा हरी धनिया
2 चम्मच तेल


अंडा बिरयानी बनाने की विधि (Egg Biryani recipe in Hindi)

एक भारी पैन लें और उसमें 2 कप पानी डाले। जब पानी उबलने लगे तब आप उसमें सौंफ, लौंग, दालचीनी एक टुकड़ा, शाह जीरा, इलायची, जीरा, हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें। ऐसा करने से पानी में मसालों का स्वाद आ जाएगा।
जब पानी मसाले में अच्छे से घुल जाए तो आप पानी को छलनी से छान कर अलग कर लें इससे खड़े मसाले छलनी में ही रह जाएंगें।
अब एक कढ़ाही में चावल पानी और हल्का सा नमक डालकर आप इसे आधा कच्चा पका लें।
जब चावल आधे पक जाएं तब आप इसे छलनी में छानकर इसका पानी निकाल दें।
अब एक भारी कढ़ाही लें और उसमें तेल डालें। अब इसमें फ्राई प्याज डालें फिर इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चिकन मसाला, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजीनोमोटो, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर आप इसे अच्छे से भूनें।
अब इसमें दही डालकर आप इसे भूनें इसमें नींबू का रस भी डालें। जब मसाला थोड़ा भुनने लगे तब आप इसमें पुदीना और धनिया पत्ते भी डालें।
इस मसाले को आप 1-2 मिनट तक अच्छे से भूनें और इसमें फिर उबले हुए अंडे डालें।
अंडों को मसाले के साथ अच्छे से भूनें। ध्यान रखें कि अंडों को मसाले में डालने से पहले आप इसमें कांटे वाले चम्मच से छेद कर लें इससे मसाला अंडों के साथ अच्छे से मिल जाएगा।
जब मसाला अंडों के साथ अच्छे से भून जाए अब आप आधे कच्चे चावलों को इसी मसाले वाली कढ़ाही में मिलाएं।
कढ़ाही में चावलों को अच्छे से पकाने के लिए इसमें दूध डालें। फिर आप इसमें घी और थोड़ा सा रंग भी डालें। अब आप इसे स्टीम में अच्छे से पकने दें चावलों में मसालों की खूशबू अच्छे से मिल जाएगी जिसका स्वाद आपको खाने से समय समझ आएगा।

Tips: इसे आप धनिये की पत्तियों के साथ सजाएं मिर्ची के सालान और रायते के साथ आप इसे सर्व करें। खासकर इसका स्वाद मिर्ची के सालान के साथ ज्यादा अच्छा आता है।