Masala Pav Recipe: “मसाला पाव” एक ऐसी रेसिपी है जिसे खाने के लिए समय का नहीं बस मूड की जरूरत होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच इसे खासा पसंद किया जाता है। मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड (Mumbai Famous Street Food) मसाला पाव घर में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश को घर पर बनाना चाहते हैं तो मिनटों में बना सकते हैं। आइए आपको मसाला पाव बनाने के लिए सामग्री और आसान विधि बताते हैं।


मसाला पाव बनाने के लिए सामग्री

6 स्लाइस पाव
2 प्याज छोटे
2 टमाटर
2 टेबलस्पून मक्खन
3-4 कलियां लहसुन
1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
1/4 टी स्पून हल्दी
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टी स्पून पाव भाजी मसाला
2 हरी मिर्च
1/2 शिमला मिर्च
1 टी स्पून कसूरी मेथी
3 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
1 नींबू
नमक (स्वादानुसार)

मसाला पाव बनाने की विधि (Masala Pav Recipe)

1. मसाला पाव बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च , हरी मिर्च और लहसुन के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें.
2. अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबलस्पून मक्खन डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. जब मक्खन पिघल जाए तो इसमें कसूरी मेथी लहसुन और अदरक पेस्ट डालकर भूनें.
3. कुछ देर बाद जब मसाले की खुशबू आने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज डालकर भूनें. जब प्याज पककर नरम और सुनहरा हो जाए तो इसमें शिमला मिर्च डाल दें.
4. अब इस मिश्रण को 1-2 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, पावभाजी मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं. मसालों की महक आना शुरू होने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर तब तक भूनें जब तक कि टमाटर अच्छी तरह से मैश न हो जाएं.
5. इसके बाद मसाले में नींबू रस और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस तरह भाजी तैयार हो जाएगी. इसे मक्खन, पावभाजी मसाला से गार्निश करें.