चीज़ पास्ता बनाने के लिए सामग्री
२५० ग्राम चेरी टमाटरएक गाजर
एक शिमला मिर्च
५ लहसुन की कलिया
एक चम्मच ऑलिव ऑइल
नमक और कालीमिर्च स्वादानुसार
३ चीज़ क्यूब
एक कप पास्ता
पिज़्ज़ा ओरिगैनो (थोडासा)
हरा धनिया (थोडासा)
पास्ता बनाने की विधि cheese pasta recipe in Hindi
1. एक बेकिंग पैन या कढ़ाई ले इसमें २५० ग्राम चेरी टमाटर स्टेम निकलकर पानी से साफ करके लो. इसमें थोड़े गाजर और शिमला मिर्च के स्लाइस कट करके डालो। इसमें ५ लहसुन की कलिया स्मैश (पिचकाके) करके डालो ऊपर से एक चम्मच ऑलिव, नमक और कालीमिर्च स्वादानुसार डालो।2. अब इन सब को चमच से मिक्स करके लो. अब बेकिंग पैन में ३ चीज़ क्यूब डालो और चीज़ के ऊपर एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑइल, नमक और काली मिर्च पावडर डालो (साल्ट एंड पेपर). अब इस मिश्रण के साथ बेकिंग पैन या कढ़ाई को प्री हीटेड ओवन में २० से २५ मिनट पकने के लिए रखो. इससे चीज़ पक जाएँगी और टमाटर गल जायेंगे।
3. अब मध्यम आंच पर दूसरे पैन में तीन कप पानी पास्ता बॉईल करने के लिए रखो. पानी में एक उबाल आने के बाद उसमे एक छोटा चम्मच नमक डालो। एक कप पास्ता लेलो इसे उबलते पानी में सॉफ्ट होने तक पकाओ। पास्ता पकने के लिए ६ से ७ मिनट लग जायेंगे।
4. पास्ता पकने के बाद इसे (स्ट्रेन) छननी से पानी को अलग करेंगे। अब ओवन में रख्खा हुए टमाटर चीज़ को २० से २५ मिनट पकने के बाद चम्मच या स्पैचुला से स्मैश करके मिक्स करेंगे। इस स्मैश किये हुआ सॉस में उबला हुआ पास्ता मिलाएंगे उपरसे पिज़्ज़ा ओरिगैनो और हरा धनिया डालेंगे और अछेसे मिक्स करेंगे। और दोस्तों अपना पास्ता तैयार है.




0 टिप्पणियाँ