फिलहाल हिंदुस्तान के अंदर कोरियन फूड बेहद पॉपुलर हो गया है और कोरियन फूड की पहचान है "किमची।" तो किमची क्या होता है और कैसे बनता है ये हम आज जानेंगे ? ये एक आचार जैसी फर्मेंटेड साइड डिश होती है जो कैबेज यानी की पत्ता गोभी और मूली के साथ अन्य और चीज़े और सब्जियां भी डाली जा सकती है और ये सामान्यतः नॉन वेजिटेरियन ही होती है क्योंकि इसके अंदर फिश सॉस होती है। इसे हर डिश के साथ अचार जैसे खाया जाता है. हम आज देसी तरीकेसे वेज किमची बनाने वाले है जिसे आप घरपर भी बना सकते है. तो शुरू करते हैं हमारी सिंपल वेज कोरियन डिश किमची। Cooking Time - 15mins (Serves - 4)
किमची बनाने के लिए सामग्री
- For Chilli Paste
- Dried Red Chillies, Soaked (सूखी साबुत मिर्च) - 25-30 nos
- Garlic Cloves (लहसुन) - 8 nos
- Ginger, Roughly Sliced (अदरक) - 5 nos
- Water (पानी) - 3 cups
- Vinegar (सिरका) - ¾ cup
- Tomato Ketchup (टमाटर केचप) - ¾ cup
- Sugar (चीनी) - 1 tbsp
- Vegetables Napa Cabbage, large (चाइनीज़ गोभी) - 400gm
- Cabbage, medium (पत्ता गोभी) - 400gm
- Raddish, large (मूली) - 1 no
- Carrots, medium (गाजर) - 4 nos
- Spring Onions (हरा प्याज) - 4 nos
- Salt (नमक) - 2 tbsp
- Chilled Water (पानी) - 2 lts
- For Slurry Water (पानी) - ½ cup
- Rice Flour (चावल का आटा) - 2 tbsp
- Soya Sauce (सोया सॉस) - 1-2 tbsp
- Sesame Seeds, Toasted (तिल) - 2 tbsp
किमची बनाने की विधि Veg Korean Kimchi Recipe in Hindi
१. अब हमें बनानी है सबसे पहले चिली पेस्ट। इसके के लिए हमे चाहिए चिली लाल मिर्च। ये है (ड्राई रेड चिली) सूखी लाल मिर्च इसे हमने डेढ़ घंटा पानीमे भिगो कर रखा है। अब ये पानी में खिलकर बहुत ही अछेसे से फूल गयी है। अब इस मिर्च को पानी के साथ मध्यम आंच पर पैन में रखेंगे जिसमें हम थोड़ा लहसुन (गार्लिक) थोड़ासा अदरक (जिंजर) डालेंगे अब इसको उबालने देते हैं. इस चिली पेस्ट को पूरा पानी सोखनें तक पकाना (उबालना) है।
२. अब हम लेते है "नापा कैबेज"
जिसे चाइनीज़ कैबेज भी बोला जाता है। अगर आपको ये ना मिले तो आप साधारण पत्ता गोभी
(रेग्युलर पत्ता गोभी) भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस गोबी के पत्ते तोड़कर डंठल अलग
कर लीजिये और इनको छुरी के मदत से बड़े बड़े
आकर में काट लीजिये और परात में रख लीजिये।
३. अब हमको मूली पतले पतले राउंड में काटना
हैं। आप चाहे तो लंबी लंबी स्टिक्स भी काट सकते हैं, जैसे सलाद काटते वक्त आप बनाते
हैं लेकिन जितनी पतली होगी उतनी जल्दी ये फ्लेवर्स को सोख लेगी। ज्यादा मोटी नहीं रखनी।
४. अब गाजर को भी हम इसी तरीकेसे पतले पतले
राउंड में काट लेंगे। (आप गाजर और मूली को कद्दूकस भी कर सकते हैं)।
५. अब हरे प्याजको काट लेंगे, ये जो उसका नीचे का बल्ब है इसको बिचमेसे आधा (1/2) काट लीजिये। और बाकी का जो हरा पत्ता है उसे फिंगर साइज में काटना है ।
६. अब देखिये चिली का पानी सूख गया है अब
गैस बंद करेंगे और इसे ठंडा होने देंगे।
७. अब परात में जो मिक्स कटी सब्जियां है
उसमे दो टेबल स्पून नमक डालेंगे और अछेसे मिक्स करेंगे और इसे एक घंटे के लिए मॅरिनेट
होने के लिए छोड़ देंगे (फ्रिज में नहीं रखना) जिससे इन सब्जियोंसे पानी अलग होगा।
८. चिली ठंडी हो गई है। अब इस चिली को हम
डालेंगे मिक्सर ग्राइंडर में ताकि इसकी एक अच्छी पेस्ट बन सके। अब इसे पीसने के लिए
इसमें हम ३/४ कप विनेगर डालेंगे जिससे ये किमची प्रीजर्व होगी।
९. अब हम इसमें ३/४ कप टोमेटो केचप डालेंगे
और इस मिश्रण को मिक्सी में पीस लेंगे (इसे आप थोड़ा महीन या दरदरा भी रख सकते है),
अब बनके तैयार है हमारी चिली पेस्ट।
१०. अब हमने सब्जियों को जो 1 घंटे तक मॅरिनेट
होने के लिए नमक में रखा था इससे सब्जियां अपना पानी छोड़ रहे हैं क्योंकि जितना इसका
पानी निकलेगा उतनी इसकी लाइफ बढेगी जैसे (पिकल) आचार की होती है। अब हम इन सब्जियोको ठन्डे पानी से धोके दोनों हाथोंसे
दबाकर स्क्वीज़ करेंगे जिससे नमक कि मात्रा कम होगी।
११. अब मध्यम आंच पर पैन में आधा कप पानी
लेके उसमे दो टेबल स्पून चावल का आटा डालेंगे इस घोल को गाढ़ा होने तक चम्मच से हिलाते
रहेंगे और एक चावल के आटे कि स्लरी तैयार कर लेंगे। और इसे ठंडा होने देंगे।
१२. अब फर्मेंट कि हुई सब्जी का सारा पानी निचोड़के अलग करेंगे और ऊपरसे हमने बनाई हुई चिली पेस्ट डालेंगे। उसके बाद हम एक टेबल स्पून सोया सॉस डालेंगे उपरसे दो टेबल स्पून भुने हुआ तील, चावल के आटे कि स्लरी डालके अछेसे मिक्स करेंगे। और तैयार है कोरियन डिश किमची।
१३. बानी हुई किमची का स्वाद ले, नमक और खटास के टेस्ट को आप स्वादानुसार एडजस्ट कर सकते है. ये एक साल तक ख़राब नहीं होती.






0 टिप्पणियाँ