बाजार जैसा मोमोज घर पर बनाना हो गया है बिल्कुल आसान। आज हम आपके साथ मोमोज बनाने की रेसिपी (Momos Recipe in Hindi) शेयर कर रहे है। आप इस रेसिपी से आसानी से मोमोज(Momos) बना सकते है। इस पोस्ट में मोमोज की चटनी बनाने की रेसिपी(momos chutney recipe in hindi) भी दी गई है। यह बिल्कुल गाढ़ी और स्वादिष्ट है। साथ ही हम इस रेसिपी में फ्राई मोमोज बनाने की रेसिपी (Fried Momos Recipe) भी दे रहे है। आप इन दोनों रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

चिकन मोमोज बनाने के लिए सामाग्री – Recipe ingredients for Chicken Momos 

200g मैदा
250g बोनलैस चिकन का कीमा
2 प्याज बारीक कटा हुआ
4 चम्मच तेल
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
4 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
2 चम्मच लहसून का पेस्ट
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
मुट्ठी हरा धनिया बारीक कटा हुआ
सोया सॉस

चिकन मोमोज बनाने की विधि – Chicken Momos Recipe ingredients

सबसे पहले आप एक बर्तन मे मैदा को लेकर उसमें नमक डालकर हल्के हल्के पानी डालकर अच्छे से गुंथ लीजिये
मैदा अच्छे से गूँथ जाने के बाद उसे 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें
अब आप तब तक मोमोज के स्टफिंग (फिलिंग) को तैयार कर लें
फिलिंग तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही को चढ़ा लें और उसमें तेल डालकर गरम होने दें
तेल गरम हो जाने के बाद उसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्की सी ब्राउन होने दें
इसके बाद इसमे सभी उसमें लहसून पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और कटा हुआ शिमला मिर्च को डाल कर भुने
और फिर उसमें कीमा किया हुआ चिकन डाल लें और कुछ देर के लिए भुने
अब उसमें हल्का सा सोया सॉस और चिल्ली सॉस डाल कर भुने
अच्छी तरह से भुन जाने के बाद उसे निकाल लें आपका फिलिंग तैयार है
अब मैदा को निकाल कर अच्छे से मसल कर नरम कर लीजिए और छोटी छोटी लोई बना लें
अब इसे चपटा कर सूखे आटों से लपेटकर चकली पर बेल लीजिए बीच में मोटे और किनारे किनारे हल्के पतले बेलें
अब इसे हाथों में उठाकर इसके बीच में चिकन स्टफिंग डालकर चारों और से उठाकर ढक दीजिए और चिपका दीजिए
अब आपका कच्चा मोमोज तैयार है पर अभी खाना नहीं है
इसी तरह से बाकी सारा मोमोज बना कर तैयार कर लीजिए
अब आप इसे स्टीम या फ्राई कर लीजिए

स्टीम करने के लिए :
एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालकर गरम कर लीजिए अब एक छलनी के ऊपर तेल डालकर फैला लीजिए और पानी बर्तन के ऊपर रख लीजिए अब छलनी के ऊपर मोमोज को रखकर ढक दीजिए और 10-12 मिनट तक स्टीम होने दीजिए

फ्राई करने के लिए :
आप कड़ाही को गैस पर चढ़ाकर उसमें तेल डालकर गरम होने दें तेल गरम होने के बाद उसमे मोमोज को डाल कर हल्के सुनहरे लाल होने तक तल लें

आप मोमोज को गरम गरम हरि चटनी, लाल चटनी या म्यूनिस के साथ सर्व करें बहुत ही टेस्टी लगेंगे आप इसे टोमेटो सॉस और चिल्ली सॉस से भी खा सकते हैं अच्छा लगता है