पनीर टिक्का मसाला रेसिपी (Paneer Tikka Masala Recipe in Hindi)

पनीर टिक्का मसाला (Paneer Tikka Masala) का नाम सुनकर सभीके के मुंह में पानी आ जाता है| आमतौर पर पनीर की सब्जी हम होटलों में ही खाते हैं, लेकिन आज हम आपको ये सब्जी घरमें बनानेकी विधि बताने वाले है| जिससे आप होटल जैसी टेस्ट का आनंद घर में ले सकते हो.





पनीर टिक्का मसाला बनाने की सामग्री
• 200 ग्राम पनीर (टुकड़े में कटा हुआ)
• 1 मध्यम साइज़ का शिमला मिर्च ( टुकड़े में कटा हुआ)
• 1 मध्यम साइज़ का प्याज़ ( टुकड़े में कटा हुआ)

मेरिनेशन के लिए
• 2 टेबलस्पून भुना बेसन
• 2 टेबलस्पून दही
• 1 टेबलस्पून तेल
• 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च
• स्वादानुसार नमक
• 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
• ½ टीस्पून धनिया पाउडर
• ½ टीस्पून गरम मसाला

ग्रेवी बनाने के लिए
• ½ कप प्याज का पेस्ट
• 2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1 कप टमाटर की प्यूरी
• 1 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
• 1 टेबलस्पून ताज़ी क्रीम
• 1 टीस्पून धनिया पाउडर
• ½ टीस्पून गरम मसाला
• 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च
• ½ टीस्पून हल्दी पाउडर
• 2 टेबलस्पून तेल
• 1 टीस्पून चीनी
• 1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया

पनीर टिक्का मसाला रेसिपी बनाने की विधि (Paneer Tikka Masala Recipe)

1. एक बड़े बाउल में मेरिनेशन की सामग्री मिला के पेस्ट बना ले, कटा हुआ पनीर, शिमला मिर्च, और प्याज़ को उसमे डाल के हलके हाथो से मिक्स करे और उसे मेरिनेशन के लिए फ्रिज में आधे घंटे के लिए ढक के रख दें|
2. नॉनस्टिकपैन में थोड़ा तेल डाल के गरम कर ले, अब उसमे पनीर डाल के सब तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर ले, पनीर को नॉनस्टिकपैन से निकाल ले और प्याज़ और शिमला मिर्च डाल के थोड़ी देर फ्राई करके निकाल ले|
3. पैन में तेल डाले और पिसा हुआ प्याज़ डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची खुशबु जाने तक भूने|
4. सूखे मसाले डाल के भूने, टमाटर की प्यूरी डाल के तेल अलग होने तक भूने|
5. काजू का पेस्ट और ताज़ी क्रीम डाल के मिला दे, नमक, गरम मसाला और चीनी डाल के मिला दे|
6. भुनी हुई पनीर और सब्जिया डाल के मिला दे आधा कप पानी डाल के उबलने तक पकाए|
7. हरी धनिया से गार्निश करके नान या रोटी के साथ परोसे और पनीर टिक्का मसाला सब्जी का आस्वाद लें|