ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में मिल्क ओट्स का सेवन करते हैं। ओट्स में कार्ब्स, फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। वैसे तो ओट्स सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन वजन घटाने वाले लोगों के लिए ओट्स (Oats for Weight Loss in Hindi) एक बेहतरीन फूड है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सादा ओट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस दौरान आपको पैकेज्ड और फ्लेवर्ड ओट्स से बचें, क्योंकि इनमें शुगर अधिक मात्रा में होती है। इसलिए हमेशा रोल्ड या प्लेन ओट्स ही खाएं। आज के इस ब्लॉग में जानते हैं घर पर हेल्थी मिल्क ओट्स कैसे बनाये.


Helthy Milk Ots रोजाना खानेसे से मिलते हैं गजब के फायदे

दूध के साथ नाश्ते में ओट्स एक बहुत ही स्वस्थ विकल्प है। यह हमारे पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें लो कार्ब, हाई प्रोटीन और हाई फाइबर होता है। दूध और शहद मिलाने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और नाश्ते के लिए ओट्स अधिक से अधिक स्वस्थ हो जाते हैं।

नाश्ते के लिए ओट्स बनाने के लिए सामग्री: 

• रोल्ड ओट्स 1/2 कप

• चीनी या शहद 1-2 चम्मच

• दूध 300 मिली

• सूखे मेवे 50 ग्राम (वैकल्पिक)

नाश्ते में ओट्स बनाने की विधि:  (Helthy Milk Ots Recipe)
  1. नाश्ते में ओट्स बनाने की विधि:  (Helthy Milk Ots Recipe)
  2. एक बर्तन में ओट्स डालकर थोड़ा गरम करें
  3. फिर उसमे दूध दाल के मिक्स करे
  4. मध्यम आँच पर 3-4 मिनट तक पकाएँ और बीच-बीच में हिलाते रहें।
  5. गैस  बंद कर दें और ओट्स को थोड़ा ठंडा होने के बाद एक चम्मच शहद या चीनी मिला लें।
  6. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें।