पनीर टिक्का (Paneer Tikka) बहोत लोगोंकी पसंदीदा डिशेस में से एक है. इसे आमतौर पर स्टार्टर के तौर पर खाया जाता है. ढ़ाबे और होटल में मिलने वाला पनीर टिक्का तो स्वादिस्ट होता है. पनीर टिक्का को वैसे तंदूर में सेका जाता है, इसी वजहसे लोग इसे घर में नहीं बनाते. लेकिन हम इसे घरमे बनाने की विधि बताएँगे जिससे आप आसानीसे इसे घरपर बना सकते है. इस सब्जी को बनाने के लिए निचे दिये गये विधि का अनुकरण कीजिये।


पनीर टिक्का बनाने की विधि (Paneer Tikka Recipe)

सामग्री:

250 ग्राम पनीर
100 ग्राम दही (आधा कप)
2 टेबल स्पून घी-
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
(आधा) 1/2 टीस्पून काली मिर्च
2 चुटकी लाल मिर्च पाउडर
2 टेबिल स्पून हरा धनिया बारीक कटा
1/2 इंच टुकड़ा अदरक पेस्ट
1 शिमला मिर्च
2-3 टमाटर
1 प्याज
1 नीबू
नमक (स्वादानुसार)

1. पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में मोटा काट लीजिए. इसके बाद इसे मैरिनेट करने के लिए दही में अदरक का पेस्ट, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.

2.पनीर के टुकड़ों को दही में डालें और अच्छी तरह से मैरिनेट करें. इसके बाद दही में ही लगभग आधा घंटे तक इसे लिपटा हुआ छोड़कर ढक्कन
बंद कर दें.

3. आधा घंटे बाद पनीर के अच्छे से मैरिनेट हो चुके टुकड़ों को दही से निकालें और इसे 2-3 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें.

4. टमाटर लें और उसे पतला और गोल काट लीजिए. शिमला मिर्च के बीज निकालकर इसे पतले लंबे टुकड़ों में काट लीजिए. प्याज के भी बड़े टुकड़े काट कर अलग कर लें.

5. एक कढ़ाई में बटर डालकर गर्म करें. बटर पिघल जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक इसे मीडियम आंच पर सेंकें.

6. गोल्डन फ्राई हो चुके सभी टुकड़ों को एक थाली में निकाल लें. अब आंच धीमी कर कढ़ाई में बचे घी (बटर) में जीरा पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से बड़े चम्मच से हिलाते रहें.

7. इसमें शिमला मिर्च और प्याज डालें और फिर चलाएं. एक मिनट के लिए इसे ढंक दें ताकि अच्छे से पकने के लिए इसे एक मिनट के लिए ढंक दें.

8. इसमें पनीर के फ्राई किए गए टुकड़े, टमाटर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला (Mix) लें और एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं.

9. इस तरह आपका घर में ही होटल स्टाइल का पनीर टिक्का तैयार हो चुका है. इसे प्लेट में सजाकर ऊपर से कटे हरे धनिया और नींबू से गार्निश करें. ऊपर से चाट मसाला भी डालकर सर्व करें.