घर पे दस मिनट में चिकन बर्गर कैसे बनाये? (Homemade chicken Burger recipe in Hindi)

अगर आपको जंग फ़ूड खाना बहुत पसंद है, जैसे की बर्गर, वडापाव, भजि या फिर चाट, तो आपको हमेशा होटल नहीं जाना पड़ेगा | क्योंकि यहाँ पे हम आपको वो सारी चीजें घर पे ही बनाना बताऐंगे |और जिसे आप मार्केट से अच्छा बना सकते है | और वो ज्यादा आपके शरीर को नुकसान भी नहीं करेगा | 
चिकन बर्गर को भी बनाना बहुत आसान है और इसे आप दस मिनट के अंदर बना सकते है | तो चलिए देखते है की चिकन बर्गर कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें क्या क्या चाहिए.

सामग्री:-

2 बर्गर बन (Burgur Bun): 
150 ग्राम उबला हुआ चिकन (Boiled Chicken): 
4 चम्मच मैदा (all purpose flour): 
1/2 चम्मच मिर्च पाउडर (Chili powder): 
1/2 चम्मच गरम मसाला (Garam masala): 
1/3 चम्मच (स्वाद अनुसार) नमक (Salt): 
1 प्याज (Onion): 
1/4 शिमला मिर्च (Capsicum): 
1 टमाटर (Tomato): 
4 चम्मच म्योनीज (mayonnaise): 

(यहाँ पे हम ने प्याज को दो तरीके से काटा है, एक को हम शिमला मिर्च के साथ फ्राई करेंगे और दूसरे को बर्गर पे रखने के लिए है |)

बर्गर बनाने की विधि:- chicken Burger recipe 

1. सबसे पहले चिकन में मैदा, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दे |

2. फिर सरे मसाले को चिकन में अच्छे से मिला दे |

3. उसके बाद उसको छोटा टिक्की बना ले |

4. फिर एक पैन में तेल गरम कर के उसे 5 मिनट तक उसे तले |

5. तो चलिए हम बर्गर को बनाना शुरू करते है |

6. उसको बाद बन को काट कर उसमे बटर को लगा दे |

7. फिर उसके ऊपर म्योनीज, टमाटर, प्याज और भुना हुआ शिमला मिर्च रख दे, फिर उसके ऊपर चिकन टिक्की रखकर उसपे फिर टमाटर और प्याज रख दे |

8. फिर उसके ऊपर दूसरा वाला बन रख दे | फिर उसे किसी कटा लगा दे ताकि वो खाते समय फिसले नहीं |

9. और हमारी चिकन बर्गर बनकर तैयार है |

हमे विश्वास है की आपको ये चिकन बर्गर रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | ऐसे ही आप दूसरी बरगुर भी बना सकते है
सुझाव:- आप चाहे तो बर्गर बन को भी गरम कर सकते है, जिससे बर्गर का टेस्ट और अच्छा हो जाता है |, इसमें आप अपने पसंद के सब्जी भी डाल सकते है जैसे गाजर, खीरा, बन्दे का पत्ता आदि |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ