घरमे कोई पार्टी या फंक्शन हो , लंच हो या डिनर, पनीर बटर मसाला सब्जी सबको पसंद आनेवाली सब्जियों में से एक है. पनीर बटर मसाला प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में भी टेस्टी है.अचानक अगर घरपर मेहमान आ जाए तो पनीर बटर मसाला एक अच्छा विकल्प है क्युकी ये आसानी से बनानेवाली और स्वादिस्ट डिश है . अगर आप घर पर ही पनीर बटर मसाला की सब्जी बनाना चाहते हैं तो निचे दिये गये विधि का अनुकरण कीजिये।



पनीर बटर मसाला सामग्री

• 2 कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ पनीर
• 2 मध्यम प्याज, बारीक़ कटा हुआ
• 3-4 टमाटर, बारीक कटा हुआ
• 3 -4 लहसुन की कलिया
• 10-15 काजू
• 1/2 कप दूध
• 1 तेजपत्ता
• 2 हरी मिर्च
• 1/2 इंच टुकड़ा अदरक
• 2 टी स्पून कसूरी मेथी
• 2 टेबलस्पून क्रीम/मलाई
• 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
• 1/2 टी स्पून गरम मसाला
• 2 टेबलस्पून मक्खन
• 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
• 2 टेबलस्पून तेल
• नमक स्वादानुसार


बटर पनीर मसाला बनाने की विधि (Paneer Butter Masala Recipe)

1. पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में (एक-एक इंच के टुकड़े) काट लें.
2. लहसुन, प्याज और अदरक मिक्सी में डालकर पीसले और पेस्ट तैयार कर लें. इस बीच काजू को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें. कुछ समय के बाद काजू को मिक्सी में डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें.
3.टमाटर प्यूरी तैयार करने के लिए टमाटर को उबाल कर पीस ले और टमाटर प्यूरी तैयार कर लें.
4. अब कड़ाही में मक्खन और तेल डालकर दोनों को मीडियम आंच पर गरम कर लें. मक्खन पिघलने और गर्म हो जाए तो उसमें तेजपत्ता और प्याज का पेस्ट डालकर (मिक्स ) मिलाएं और तब तक भूनें जब तक कि प्याज का रंग हल्का भूरा न हो जाए. इसे ऐसा होने में 3-4 मिनट का वक्त लगेगा.
5. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल दें, कुछ सेकंड तक पकाने के बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिलाएं (मिक्स करे) और अच्छे से भूनें.
6. काजू कि पेस्ट को चम्मच से मिलाने के बाद 2 मिनट तक फ्राई करे. अब इसमें टोमॅटो प्यूरी डालें और ग्रेवी को तब तक फ्राई करे जब तक कि ये तेल न छोड़ने लग जाए. (ग्रेवी के तेल छोड़ने में थोड़ा (5 -6) मिनट का) समय लगेगा).
7. अब धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर बनाये हुए मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें. अब उसमे आधा कप दूध और आधा कप पानी मिलाएं और इसे चम्मच से चलाते हुए तेल सतह पर आने तक पकाएं.
8. जब ग्रेवी के ऊपर तेल दिखाई देने लगे तो उसमे पनीर के टुकड़े डालकर चम्मच की मदद से उन्हें ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
9 कसूरी मेथी हाथों से पीसकर सब्जी में डालकर मिक्स करके मिला दे. अब कडाही को ढककर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए.
10. इसके बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से ताजी क्रीम डाल दें. टेस्टी पनीर बटर मसाला बनकर तैयार है. इसे पराठा, नान के साथ सर्व करें.