मटर पनीर (Matar Paneer)एक स्वादिस्ट और आसान रेसेपी है। जिसे पनीर और मटर को टमाटर के ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। इस सब्जी को स्वादिस्ट बनाने केलिए काजू की पेस्ट का उपयोग करते है जिससे इस सब्जी की ग्रेवी मलाईदार और गाढ़ी बनती है। इस सब्जी को बनाने के लिए निचे दिये गये विधि का अनुकरण कीजिये।
Note :- अगर आप हरी मटर का उपयोग करते है, तो 7-8 मिनट तक नमक के पानिमे मटर नरम होने तक उबल लें. (फ्रोजन मटर को सीधा इस्तेमाल कर सकते है उबलने की जरुरत नहीं।)
मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप कटा हुआ पनीर
- 1 कप मटर, फ्रोजन या फ्रेश
- 1 मध्यम प्याज, बारीक़ कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- 2 -3 लहसुन की कलिया
- ½ अदरक का टुकड़ा कटा हुआ
- 1/4 टीस्पून हल्दी पावडर
- 1 टीस्पून देगी लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 2 टमाटर, पुरी तरह से बारीक कटा हुआ
- 7-8 काजू, २०-३० मिनट पानी में भिगोये हुए
- 2 टेबलस्पून घी या तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप पानी
1. प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन को एकसाथ पीस कर पेस्ट बना लो, टमाटर की प्यूरी बनाने के लिए टमाटर को पीस लो. काजू को २ टेबलस्पून पानी के साथ मिक्सी में मुलायम होनेतक पीस लें.
2. एक कड़ाही में माध्यम आंच पर २ टेबलस्पून तेल गरम करें। प्याज का पेस्ट और नमक डाले,५-६ टमाटर इस पेस्ट को चम्मच से हिलाते रहे जबतक तेल अलग नहीं होता।
3.टमाटर की प्यूरी डाले ५-६ मिनट तक इसे तेल अलग होने तक पकने दे.
4. देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पावडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालें। इसे चम्मच से हिलाते रहे और बाद में काजू का पेस्ट डालें।
5. उबले हुए मटर और १/२ कप पानी डालकर अछेसे मिक्स करे, इसे २ से ३ मिनट तक पकने दे.
6. पनीर के टुकड़े डालें और २ से ३ मिनट तक पकने दे. (स्वाद बढ़ने के लिए पनीर के तले हुए टुकड़े भी इस्तेमाल कर सकते है)
7. गैस बंद करे और तैयार मटर पनीर को एक कटोरे में निकल कर इसे चावल, नान के साथ परोसें।

0 टिप्पणियाँ