महाराष्ट्र मुम्बई, पुणे, उड़ीसा मध्यप्रदेश तेलगांना और गुजरात हर जगह का पोहा बड़ा ही प्रसिद्ध नाश्ता है। यह नाश्ता आसानीसे और जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। अगर आप भी घर पर टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हो तो घर मे आप पोहा बना सकते हो।
घरपर अगर मेहमान आते है तो ऐसे में अगर आप सोचते है कि नाश्ते में झट से घर पर ही कुछ खास और हल्का फुल्का बना कर खिला दु तब भी पोहा (Poha) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। तो चलिए शुरू करते है पोहा बनाने की विधि। आपको अनुरोध है ये डिश को बनाने के लिए हमारी रेसिपी जरूर ट्राय करे।

पोहा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
• 200 ग्राम पोहा
• 2 प्याज बारीक कटा हुआ
• 50 ग्राम मटर
• 1आलू (बारीक कटा हुआ)
• धनियाँ बारीक कटा हुआ
• 1/2 कप मूंगफली
• करी पत्ता-8 से 10
• 2 बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
• 1 छोटा चम्मच राइ
• 1चम्मच हल्दी
• 2 चम्मच निम्बू का रस
• नमक (स्वादानुसार )
• 2 चम्मच तेल
• कद्दूकस किया हुआ नारियल
पोहा बनाने की सबसे आसान विधि (How to make Poha Recipe breakfast)
1. पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को साफ पानी से धो ले इससे पोहा पानी को सोख लेगा और बहुत सॉफ्ट बनेगा.
2. पोहा बनाने के लिए कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल गरम कर लेंगे और तेल को गरम होते ही मूंगफली को हमें पांच से सात मिनट तक धीमी आच में भुन लेंगे और इन्हे बाहर निकाल कर रख दें.
3. अब उसी कढाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर लेंगे. अब इसमे एक चम्मच राइ के दाने डाल ले, जैसे ही राइ के दाने चटकने लगेंगे इसमे कटी हुई प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लेंगे। प्याज हल्का सा सुनेहरा होने तक चम्मच से हिलाएंगे.
4.प्याज हल्का सा सुनेहरा होनेकेबाद इसमें एक मीडियम साइज कटे हुई आलू, 8 से 10 कड़ी पत्ता और 2 कप मटर डालकर अच्छे से मिला लेंगे और इसमें स्वादनुसार नमक डालकर और सब्जियों को 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पाकाए।
5. अब इस में एक चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे, 10 से 15 मिनट में सब्जियाँ अच्छे से पक चुकी है.
6. अब इसमें पोहा डालकर इन सब्जियों में अच्छे से मिला ले जैसे-जैसे आप इसे मिलाते जाएगें इसका रंग बदलता जाएगा और 5 से 7 मिनट में धीमी आच पर पोहा हमारा बनकर तैयार है.
7. गैस का फ्लेम को बंद कर दें उसके बाद इसमें 2 चम्मच निम्बू का रस डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे . फिर इसे प्लेट में मिलाकर ½ मूंगफली कद्दूकस किया हुआ नारियल और हरी धनियाँ की पत्ती डालकर सर्व करें.
FAQ
Q1: रोज पोहा खाने से क्या होगा?
Ans- ब्रेकफास्ट में पोहा हर घर बनाया जाता है, पोहा में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा में अधिक होता है और खाने में पोहा स्वादिष्ट रेसिपी है पोहा एक स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो भारतीय खाद्य पदार्थों में से एक है। रोजाना पोहा खाने से निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं: उच्च पोषण मूल्य: पोहा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन और मिनरल्स जैसे खनिज पाए जाते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। आसान पाचन: पोहा एक आसानी से पाचनीय खाद्य पदार्थ है जो अपच के समय अधिक जल्दी अवशोषित होता है। कम कैलोरी: पोहा कम कैलोरी वाला भोजन होता है, इसलिए वजन कम करने के लिए उपयुक्त हो सकता है। स्वस्थ त्वचा: पोहा में पाए जाने वाले विटामिन से त्वचा स्वस्थ रहती है और धूप के कारण हुए नुकसान को कम करता है। दिल के लिए फायदेमंद: पोहा में पाए जाने वाले मुख्य खनिज जैसे फॉस्फोरस, मैग्नीशियम ,आयरन और पोटैशियम आपके दिल के स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए, रोज पोहा खाना स्वस्थ रहता है.
Note -इसे ज्यादा मिठा या तला हुआ नहीं खाये केलिए
0 टिप्पणियाँ