बैंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और चेन्नई जैसे देशों के बड़े शहरों में बहुत ज्यादा पसंद किया जाते है बहुत पहले मंचूरियन कोलकाता में रहने वाले चाइनीज लोगो द्वारा बनाया गया था गोवा में भी इसे बहुत खाया जाता है जहां चीनी और तिब्बती जनसंख्या है।
भारत के साथ-साथ कई और भी ऐसे देश है जहा मंचूरियन बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है चीन में तो मीट के बॉल्स बना कर उसे ग्रेवी और नूडल्स के साथ सर्व किया जाता है
कई देशों में मंचूरियन को नॉन-वेज के साथ ही बनाया और सर्व किया जाता है पर भारत में मंचूरियन को एक नई पहचान मिली है जो कि सब्जिओ के बॉल्स बना कर ग्रेवी के साथ सर्व किया जाने वाला पूरी तरह से वेजिटेरियन होता है इसे कही अलग-अलग सब्ज़ीओ के साथ अलग-अलग तरीके से बना सकते है।
1 कप कॉर्न फ्लोर
1 कप कटाहुआ फूलगोभी
1 कप गाजर कद्दूकस
2 कप कटाहुआ पत्तागोभी
1 कटाहुआ प्याज
1 टी स्पून कटाहुआ लहसुन
1 शिमला कटीहुई मिर्च
2 टी स्पून सोया सॉस
2 टेबलस्पून टमाटर सॉस
1 टी स्पून चिली सॉस
1 टी स्पून विनेगर
1 टी स्पून कद्दूकसअदरक
1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून चीनी
2-3 कटीहुई हरी मिर्च
1/4 कप कटीहुई हरी प्याज
3-4 टेबलस्पून कटीहुई हरी धनिया पत्ती
तलने के लिए तेल
नमक (स्वादानुसार)
1 कप कटाहुआ फूलगोभी
1 कप गाजर कद्दूकस
2 कप कटाहुआ पत्तागोभी
1 कटाहुआ प्याज
1 टी स्पून कटाहुआ लहसुन
1 शिमला कटीहुई मिर्च
2 टी स्पून सोया सॉस
2 टेबलस्पून टमाटर सॉस
1 टी स्पून चिली सॉस
1 टी स्पून विनेगर
1 टी स्पून कद्दूकसअदरक
1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून चीनी
2-3 कटीहुई हरी मिर्च
1/4 कप कटीहुई हरी प्याज
3-4 टेबलस्पून कटीहुई हरी धनिया पत्ती
तलने के लिए तेल
नमक (स्वादानुसार)
२. अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे उबलने के लिए रखें. जब पानी उबलने लगे तो उसमें कटी हुई फूलगोभी, गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डाल दें. ३. इन सब्जियों को तब तक उबालें जब तक कि सभी अच्छी तरह से नरम न हो जाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और सब्जियों को ठंडा होने दें.
४. फिर सब्जियों को पानी से निकालकर अलग रख दें. पानी भी एक बाउल में निकाल लें.
५. अब एक बड़ी बाउल में सारी उबला हुई सब्जियों को डाल दें.
६. इसमें कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
७ . फिर बारीक कटी हरी मिर्च, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को थोड़ा सा पानी डालकर ठीक से मिला लें.
८. इसके बाद तैयार मिश्रण को हाथ में लेकर उसके छोटे-छोटे से बॉल्स तैयार कर एक प्लेट में रखते जाएं.
९. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मंचूरियन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और उसके बाद एक बर्तन में निकाल लें.
१०. अब मंचूरियन सॉस बनाने के लिए एक अन्य कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च, हरी प्याज, अदरक और लहसुन डालकर फ्राई करें. जब प्याज नरम हो जाए तो उसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस डालकर पकाएं.
११. कुछ देर तक प्याज के मिश्रण को पकाने के बाद इसमें 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर मिक्स करें और पहले से स्टोर कर रखा सब्जियों का उबला पानी डालकर घोलें.
१२. अब इस मिश्रण में उबाल आने तक पकाएं. जब घोल में उबाल आ जाए तो उसमें चीनी, चिली सॉस, विनेगर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें.
१३. अब आंच धीमी कर 5 मिनट तक और पकने दें, फिर इसमें मंचूरियन बॉल्स डालकर मिलाएं और गेस बंद कर दें. टेस्टी वेज मंचूरियन बनकर तैयार है.

0 टिप्पणियाँ