अगर आपके घर में पार्टी है या फिर आप कुछ अलग और स्पाइसी खाना चाहती हैं तो पनीर मंचूरियन आपको जरूर पसंद आएगा। अब आप इसे अपने घर पर कैसे बना सकती हैं इसकी ये आसान रेसिपी भी जान लीजिए।
सामग्री
- 250 ग्राम पनीर
- 2 चम्मच मैदा
- 4 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 2 चम्मच तेल
- नमक (स्वादानुसार)
- 1/4 कप पानी
- 1/2 चम्मच लहसून का पेस्ट
- 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 छोटा बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 बारीक कटा हुआ हरा प्याज
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1/2 चम्मच चीली सॉस
- 2 चम्मच टमाटर सॉस
- नमक (स्वादानुसार)
पनीर मंचूरियन बनाने की विधि (Paneer Manchurian Recipe)
- घर पर पनीर मंचूरीयन बनाने के लिए पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब आप एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट और 1/4 कप पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- पनीर के टुकड़ों को इस पेस्ट में डालकर 20 मिनट के लिए मेरीनेट होने के लिए रख दें।
- अब आप एक कढ़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए रखें।
- जब तेल गर्म हो जाए तब आप इसमें मेरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- जब पनीर ठीक से तल जाए तो आप प्लेट पर किचन पेपर बिछाकर तेल से छानकर पनीर को उसमें निकालकर रख लें।
- पनीर मंचूरियन बनाने के लिए पनीर तैयार है अब आप सौटे बनाने की तैयारी करें।
ऐसे बनाएं सौटे
- एक पैन लें और उसे गैस पर गर्म करने के लिए धीमी आंच पर रखें।
- इस पैन में अब आप सबसे पहले 2 चम्मच तेल डालें।
- जब तेल थोड़ा गर्म हो जाए तब आप इसमें अदरक की पेस्ट और लहसुन की पेस्ट डालें और इसे कुछ सेकेंड के लिए अच्छे से भूनें।
- अब इसमें आप कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई शिमला मिर्च और कटा हुआ प्याज डालकर इसे धीमी आंच पर ही 2-3 मिनट और भूनें।
- जब मसाला भुनने लगे तब आप इसमें सोया सॉस, टमाटर का केचप, चिली सॉस (chilli sauce) और नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में आप तले हुए पनीर के टुकड़े और हरा प्याज़ डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब आप गैस को तेज आंच पर रखें और पैन में पनीर और सारे मिश्रण को 1-2 मिनट तक उछालते हुए अच्छी तरह से पकाइए। ऐसा करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
- ध्यान रखें कि जब मिश्रण में आप पनीर डाल दें तो उसे मिक्स करने के बाद आप गैस को तेज़ कर दें।
- पनीर मंचूरीयन तैयार है। इसे आप बारीक कटे हुए हरे प्याज से सजाकर serve करें।

0 टिप्पणियाँ