अंडा बहुत ही हेल्थी होता है. इसे खाने के बहुत फायदे हैं. नाश्ते के लिए यहां एक बेस्ट ऑप्शन है. जिसे हम केवल 15 मिनट में बना सकते हैं. (Egg Omelette) आमलेट तो आपने कई बार बनाया होगा लेकिन जो मसाला अंडे का स्वाद रहता है टेस्ट चखने के बाद आप बार-बार बना कर खाओगे.
अगर आपको ऑफिस को देर हो रहा है तो आप इस मसाले आमलेट को बहुत कम समय में बना कर खा सकते हो. तो चलिए हम आपको बताते हैं. आमलेट बनाने की विधि.

सामग्री

02 अंडे
02 प्याज (बारीक कटा हुआ),
01 बड़ा चम्मच मक्खन
01 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई),
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
01 चुटकी हल्दी
01 बड़ा चम्मच हरी धनिया (कटी हुई),
नमक (स्वादानुसार)

आमलेट बनाने की विधि : How to Make Omelette in Hindi

  1. आमलेट बनाने के लिये सबसे पहले अंडों का छिलका तोड़ कर उसे एक बाउल में निकाल लें और छिलका अलग कर दें। 
  2. अब बारीक कटा प्याज़, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया बाउल में डालें। साथ ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
  3. अब एक फ्राई पैन को गरम करें। पैन गरम होने पर उसमें मक्खन डालें। जब मक्खन पूरी तरह से पिघल जाये, गैस की आंच कम कर दें।
  4. इसके बाद अंडों के मिक्स्चर को चला कर पैन में डालें और गोलाई में फैला दें। जब आमलेट की नीचे की लेयर पक जाए, उसे कलछी की सहायता से आराम से पलट दें और दूसरी सतह को भी अच्छी तरह से सेंक लें।
  5. लीजिये आपकी आमलेट बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट अंडे का आमलेट Egg Omelette तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और ब्रेड या रोटी के साथ इसका सेवन करें।