चिकन प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है। चिकन खाने से एनर्जी मिलती है। वजन घटाने के लिए बहुत से लोग चिकन को नमक डालके उबालकर खाते हैं। चिकन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। आज हम आपको बताएंगे रेस्टोरेंट जैसा चिकन लॉलीपॉप बनाने का बहुत ही आसान तरीका। तो चलिए जानते हैं चिकन लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी

Chicken Lollipop Recipe बनाने की सामग्री:

  • 1 KG लॉलीपॉप चिकन पीस
  • 100 ग्राम मैदा
  • 3 चम्मच कर्ण फ्लोर
  • 3 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • 2 चम्मच मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा इंच (बारीक़) अदरक
  • 12-15(बारीक़) लहसुन
  • आधा कप स्प्रिंग अनियन
  • 3 चम्मच टोमेटो सॉस
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 2 चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस
  • नमक स्वादानुसार 
  • तेल

Chicken Lollipop Recipe | चिकन लॉलीपॉप रेसिपी

  1. सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लीजिये और उसमे सारे मसाले (मिर्च, धनिया पाउडर,धनिया पाउडर, और अदरख लहसुन पेस्ट को डालकर मिला दीजिये |
  2. अब इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे या उसे ढककर उस छोड़ दीजिये |
  3. उसके बाद हम किसी और कटड़े में मैदा कॉर्नफ्लोर, मिर्च पाउडर और हल्का सा नमक डालकर उसे अच्छे से पेस्ट बना लेंगें |(सारा मिर्च पाउडर एक साथ नहीं डालन है हमें बाद में भी इसे डालना है)
  4. और यहाँ पे हमारी धोल और चिकेन दोनों तैयार है
  5. फिर चिकेन को धोल में डुबो कर निकाले और उसे तेल में फ्राई कर लीजिये
  6. जब चारो तरफ से फ्राई हो जाये तो उसे टिसू पेपर पे निकल लीजिये |(इसे आप फ्राई करके भी खा सकते हो )
  7. फिर से गैस पे पात्र रखें और उसमे थोड़ा सा तेल डाल दें , तेल गरम होने पे उसमे अदरक और लहसुन का बारीक़ डालकर थोड़ी देर भुन लें | फिर उसमे टोमेटो सॉस,सोया सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, हल्का मिर्ची पाउडर और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलकर उसे भुन लीजिये |
  8. फिर उसमे फ्राई किये हुए चिकन को डाल कर उसे अच्छे से मिक्स कर दें |
  9. फिर उसमे हरे प्याज को डाल दीजिये और गैस बंद कर दीजिये |
  10. अब हम इसको प्लेट में प्याज और निम्बू के साथ इसे सजायेगें |तो हमारा चिकन लॉलीपॉप बनकर बिलकुल तैयार है|